कैबिनेट बैठक के लिए महेश्वर तैयार, मंत्रियों को परोसे जायँगे मालवा और निमाड़ के व्यंजन
इंदौर: पर्यटन नगरी महेश्वर में शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट बैठक की तैयारियां जोरों पर हैं। नर्मदा रिट्रीट परिसर में बड़ा डोम तैयार किया गया है। बैठक में शामिल होने वाले मंत्रियों को मालवी और निमाड़ी व्यंजन परोसे जाएंगे। दाल बाफला, चूरमा लड्डू, दाल पानी, बेसन गट्टे की सब्जी समेत अन्य व्यंजन परोसे जाएंगे। माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में धार्मिक नगरी में शराब की बिक्री पर रोक लगाने के फैसले पर मुहर लगेगी। लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महेश्वर में कैबिनेट बैठक करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री सुबह 10:30 बजे महेश्वर पहुंचेंगे। सबसे पहले अहिल्या प्रतिमा का पूजन होगा, फिर यहां मंत्रियों का ग्रुप फोटो सेशन होगा। बैठक दोपहर 12 बजे शुरू होगी। जिसमें प्रदेश से जुड़े अहम फैसले लिए जाएंगे।
मालवी-निमाड़ शैली में सजा परिसर
जिस परिसर में बैठक होगी। उसे मालवी निमाड़ी शैली में सजाया गया है। दीवारों पर मांडना और संजा सजाए गए हैं। इसके अलावा रंग-बिरंगे वंदनवार भी सजाए गए हैं। परिसर के मुख्य द्वार पर महेश्वर किले की प्रतिकृति बनाई गई है। मुख्यमंत्री और मंत्री चार घंटे महेश्वर में रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। परिसर के पास ही हेलीपैड भी बनाया गया है। यह बैठक निमाड़ में आने वाले महेश्वर में पहली बार हो रही है। इससे पहले हनुमंतिया में भी कैबिनेट की बैठक हो चुकी है।
केजरीवाल बोले- पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में किया बड़ा सुधार, भाजपा पर साधा निशाना
'अब सिर्फ पीओके की बात होगी'— कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा अल्टीमेटम
पर्यटकों को इतिहास के नाम पर ठगा, नकली रोमन थिएटर का राज 10 साल बाद खुला
विश्व कप में भारतीय शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, ईशा सिंह को स्वर्ण और मनु भाकर को कांस्य
विश्वकप और एशियाड मिशन के लिए सख्त अनुशासन, सविता ने बताई टीम की खास तैयारी