शादी में डांस करते समय अचानक आया लड़की को हार्ट अटैक, स्टेज पर गिरी, शादी में पसरा मातम
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा में आयोजित एक शादी समारोह में लेडीज संगीत के दौरान डांस करते समय 24 वर्षीय युवती की मौत हो गई। शुरुआती जांच में मौत का कारण साइलेंट अटैक बताया जा रहा है। दरअसल, विदिशा के माधवगंज में रहने वाले राजकुमार जैन के बेटे और उनके भाई के बेटे का विवाह समारोह मगधाम रिसोर्ट में एक साथ हो रहा था। लेडीज संगीत के दौरान परिवार के सदस्य स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे।
इसी दौरान दूल्हे के मामा इंदौर निवासी सुरेंद्र कुमार जैन की बेटी परिणीता जैन भी डांस करने स्टेज पर आ गई। परिणीता ने करीब डेढ़ मिनट तक बॉलीवुड फिल्मों के अलग-अलग गानों पर डांस किया, लेकिन इसी बीच वह अचानक स्टेज पर मुंह के बल गिर गई। पहले तो लोग समझ नहीं पाए, जब कुछ देर तक उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो वहां मौजूद लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया।
चाचा की बेटी की मौत के बाद दूल्हे के परिवार में खुशी का माहौल अचानक गमगीन हो गया। परिजनों ने बेतवा नदी के पास स्थित श्मशान घाट पर लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया और आनन-फानन में शादी की रस्में पूरी कर दी गईं।
कोटा लागू करने पर टकराव: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा प्रहार
Saurabh Bharadwaj के आरोपों से मचा बवाल, Raghav Chadha पर उठे सवाल
वैश्विक संकट का असर: 60% महंगा तारकोल, निर्माण कार्य अधर में
कहा—अगर कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे