दिल्ली चुनाव में हार के बाद कपिल सिब्बल का बयान, 'इंडिया' गठबंधन को तय करना होगा आगे की रणनीति
दिल्ली: कपिल सिब्बल ने 'इंडिया' गठबंधन पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन को यह तय करना होगा कि चुनाव कैसे लड़ना है. बीजेपी के साथ यह फायदा है कि वहां सिंगल कमांड है. 'इंडिया' गठबंधन को बैठकर यह तय करना होगा कि आगे कैसे जाना है. अगर इंडिया गठबंधन को 2029 में सरकार बनानी है तो सब कुछ तय करना होगा.
नेशनल एलायंस और स्टेट एलायंस में फर्क
कपिल सिब्बल ने कहा, "देखिए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने अखिलेश यादव के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा वहां फायदा हुआ. ऐसा ही तमिलनाडु में हुआ. तो ये बात सही है कि इनको एक साथ बैठकर तय करना होगा कि कैसे आगे चलना है. शरद पवार ने भी कहा था कि जो गठबंधन है वो नेशनल एलायंस है स्टेट एलायंस नहीं है, तो ये थोड़ा कन्फ्यूजन है, इनको तय करना होगा."
कांग्रेस को सीटें मिलीं, लेकिन जीत नहीं पाई
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने आगे कहा, "कांग्रेस पार्टी हमेशा साथ मिलकर काम करने और सहमति से आगे बढ़ने की कोशिश करती है. यह सच है कि कई बार दिक्कतें आती हैं. बिहार में पिछले चुनाव में कांग्रेस को सीटें दी गईं, लेकिन वे जीत नहीं पाईं और आरजेडी ने कहा कि वे कांग्रेस की वजह से सत्ता में नहीं आ पाए." वहीं राज्यसभा सांसद ने तारिक अनवर के सवाल पर कहा कि उन्होंने जो सवाल उठाया है वह सही है. शरद पवार कहते है की इंडिया एलायंस नेशनल एलायंस है. इंडिया एलांयस रहेगा. इस बार हम लोग चूक गए.
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण