महाकुम्भ समापन समारोह को लेकर तैयारियां शुरू
प्रयागराज। 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुम्भ का समापन अब 27 फरवरी को होगा। सीएम योगी आदित्यनाथ समापन समारोह में शामिल होंगे और इस आयोजन में भूमिका निभाने वालों का आभार प्रकट करेंगे। समापन समारोह को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हालांकि उससे पहले तीन और वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाने की तैयारी है। एक वर्ल्ड रिकॉर्ड सोमवार को स्वच्छता का बनाने का है। इसमें 15 हजार से ज्यादा स्वच्छताकर्मी एक साथ स्वच्छता का महाभियान चलाएंगे। इसके अलावा दो अन्य रिकॉर्ड भी बनाए जाएंगे। मेले में सनातन धर्म के शंकराचार्यों, संतों, नागाओं, कल्पवासियों से लेकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों, उद्योगपतियों, सिने कलाकार से लेकर हर वर्ग के लोगों ने महाकुंभ में डुबकी लगाई। करोड़ों लोगों को नि:शुल्क भोजन वितरित किया गया तो नेत्र, दंत, ग्रीन कुम्भ जैसे सामाजिक प्रकल्पों ने मानवकल्याण के संकल्प को दोहराने का काम किया। 45 दिन के महाकुम्भ के समापन पर सीएम योगी मेले से जुड़े कर्मचारियों को सौगात की घोषणा कर सकते हैं।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विजय उत्सव में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं”
BJP की रणनीति और मोदी की लोकप्रियता का असर, बंगाल में रिकॉर्ड जीत
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
कोर्ट का बड़ा रुख, एसिड अटैक मामलों में कड़े कानून की जरूरत