तीन देशों की यात्रा पर रवाना होंगे जयशंकर, आतंक के मुद्दे पर पाकिस्तान को घेरने की तैयारी
विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को नीदरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी की छह दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान आतंकवाद को पाकिस्तान के निरंतर समर्थन को उजागर किए जाने की उम्मीद है। बता दें कि भारतीय और पाकिस्तानी सेना के बीच संघर्ष के बाद यह जयशंकर की पहली विदेश यात्रा होगी। यह यात्रा भारत की चल रही कूटनीतिक गतिविधियों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य रणनीतिक संबंधों को गहरा करना और प्रमुख यूरोपीय साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाना है।
विदेश मंत्रालय ने रविवार को दी जानकारी
विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि जयशंकर 19 से 24 मई तक नीदरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी की आधिकारिक यात्रा करेंगे। उम्मीद है कि जयशंकर तीनों देशों में अपने समकक्षों को पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने के भारत के फैसले से भी अवगत कराएंगे।
भारत ने 9 आतंकी ठिकानों को कर दिया था नष्ट
आतंकी हमले के बाद भारत ने सात मई को पाकिस्तान और गुलाम जम्मू कश्मीर में नौ आतंकी ढांचे को नष्ट कर दिया था। भारतीय कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया था।
केजरीवाल बोले- पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में किया बड़ा सुधार, भाजपा पर साधा निशाना
'अब सिर्फ पीओके की बात होगी'— कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा अल्टीमेटम
पर्यटकों को इतिहास के नाम पर ठगा, नकली रोमन थिएटर का राज 10 साल बाद खुला
विश्व कप में भारतीय शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, ईशा सिंह को स्वर्ण और मनु भाकर को कांस्य
विश्वकप और एशियाड मिशन के लिए सख्त अनुशासन, सविता ने बताई टीम की खास तैयारी