‘सरदार का ग्रैंडसन’ के 4 साल पूरे, अर्जुन कपूर ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
18 मई 2021 में अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' रिलीज हुई, जिसने रविवार को अपनी रिलीज के चार साल पूरे कर लिए। इस मौके पर अभिनेता अर्जुन कपूर ने एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए भावुक नोट लिखा है। साथ ही हाल ही में दिवंगत हुई अपनी दादी को याद किया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या लिखा।
अर्जुन ने शेयर किया फिल्म का क्लिप
अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' के चार साल पूरा होने पर, बीते दिन रविवार को फिल्म का एक क्लिप अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया। इस वीडियो में एक्ट्रेस नीना गुप्ता अभिनेता की दादी के रूप में दिख रही हैं, जो उन्हें समझाती बुझाती नजर आ रही हैं। इस क्लिप को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने अपनी दिवंगत दादी निर्मल कपूर को याद करते हुए भावुक नोट लिखा है।
एक्टर ने अपनी दादी को किया याद
फिल्म का क्लिप साझा करते हुए अर्जुन कपूर ने स्टोरी में एक नोट लिखा। उन्होंने कहा, ‘अपने दादा-दादी के लिए मैंने अपने दिल का यह छोटा सा टुकड़ा चार साल पहले बनाया था। इस फिल्म को याद करके बहुत अच्छा लगता है, क्योंकि मैंने दो सप्ताह पहले ही अपने आखिरी ग्रैंडपैरेंट को खोया है। मुझे उम्मीद है कि मेरे चारों ग्रैंडपैरेंट्स जहां भी होंगे खुश और मुस्कुराते हुए होंगे। रब रक्खा।’ आपको बताते चलें कि इसी महीने 2 मई को 90 साल की उम्र में अभिनेता की दादी निर्मल कपूर का निधन मुंबई में हो गया था।
अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट
अभिनेता अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में देखा गया था। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा भूमि पेडनेकर, रकुल प्रीत सिंह और हर्ष गुजराल भी मुख्य भूमिका में थे।
केजरीवाल बोले- पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में किया बड़ा सुधार, भाजपा पर साधा निशाना
'अब सिर्फ पीओके की बात होगी'— कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा अल्टीमेटम
पर्यटकों को इतिहास के नाम पर ठगा, नकली रोमन थिएटर का राज 10 साल बाद खुला
विश्व कप में भारतीय शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, ईशा सिंह को स्वर्ण और मनु भाकर को कांस्य
विश्वकप और एशियाड मिशन के लिए सख्त अनुशासन, सविता ने बताई टीम की खास तैयारी