अहमदाबाद प्लेन क्रैश में हरप्रीत की मौत, पति का बर्थडे मनाने इंदौर से जा रही थी लंदन
इंदौर: अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस भीषण हादसे में अभी तक प्लेन में सवार 241 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. वहीं धीरे-धीरे फ्लाइट में सफर करने वाले लोगों के नाम और उनकी कहानियां सामने आ रहीं है. मारे गए 241 लोगों में मध्य प्रदेश के इंदौर की भी एक महिला की मौत हुई है. बहू की मौत की खबर सुनने के बाद परिवार में गम का माहौल है.
पति का बर्थडे मनाने लंदन जा रही थी हरप्रीत
दरअसल, 16 जून को हरप्रीत के पति का जन्मदिन है. जिसे सेलिब्रेट करने के लिए पति ने लंदन में तैयारियां कर रखी थी. रॉबी होरा लंदन में क्लाउड आर्किटेक का काम करते हैं. पति का बर्थडे मनाने पत्नी हरप्रीत कौर लंदन जा रही थी. हरप्रीत इंदौर से अहमदाबाद पहुंची थी. जहां से उन्होंने लंदन की फ्लाइट ली थी, लेकिन टैकऑफ के तुरंत बाद ही फ्लाइट क्रैश हो गई और मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से टकरा गई. इस हादसे में हरप्रीत कौर की भी मृत्यु हो गई थी. वहीं बहू की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
शव लेने अहमदाबाद जा रहे परिजन
बताया जा रहा है कि परिजन हरप्रीत कौर का शव लेने अहमदाबाद पहुंच रहे हैं. जहां डीएनए टेस्ट के बाद महिला का शव परिजनों को सौंपा जाएगा. हरप्रीत इंदौर के होरा परिवार की बहू है. जो पति का जन्मदिन को मानने से पहले ही अपने आखिरी सफर पर जा चुकी है. इंदौर आसपड़ोस सहित शहर के तमाम लोगों हरप्रीत के घर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं.
एक नजर में अहमदाबाद विमान हादसा
12 जून यानि गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से यात्रियों को लेकर विमान 1:38 पर लंदन के लिए निकला. टैकऑफ करते ही 2 मिनट के अंदर प्लेन क्रैश हो गया और मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से जा टकराया. यह विमान एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर था. प्लेन में 12 क्रू मैंबर सहित 230 यात्री सवार थे. जिसमें से 241 लोगों की मौत हो गई है. जबकि एक यात्री रमेश विश्वास कुमार सर्वाइव कर पाया है. इस हादसे में यात्रियों के अलावा 3 एमबीबीएस छात्र और एक डॉक्टर की भी मौत हुई है. जबकि करीब 50 घायलों का इलाज जारी है.
अंतर्राष्ट्रीय विमान है
एयर इंडिया का ये 787 बोइंग ड्रीमलाइनर विमान अंतर्राष्ट्रीय विमान है. ये गुरुवार सुबह ही दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचा था. यह विमान 11 वर्ष पुराना है. ये एयर इंडिया का सबसे अच्छा आधुनिक तकनीक वाला विमान है.
पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म