लीड्स में 3 साल पहले की करामात ने बढ़ाई भारत की टेंशन
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज नतीजा निकलेगा। टीम इंडिया द्वारा मिले 371 रन के लक्ष्य को क्या इंग्लैंड चेज कर पाएगा या नहीं, हर किसी की नजरें इसी पर टिकी हुई है। चौथे दिन के खेल में केएल राहुल और ऋषभ पंत की शानदार शतकीय पारियों की मदद से टीम इंडिया की स्थिति मजबूत हुई थी।
दूसरी पारी में भारत 364 रन पर सिमट गया था, लेकिन इस स्कोर ने इंग्लैंड को एक चुनौतीपूर्व लक्ष्य दिया है। इंग्लैंड की टीम ने चौथे दिन के खेल तक स्टंप्स तक बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं। ऐसे में आज जानते हैं लीड्स में सबसे सफल रन चेज का रिकॉर्ड क्या है?
लीड्स में क्या इंग्लैंड कर पाएगी 371 रन चेज?
दरअसल, इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा सफल रन चेज का रिकॉर्ड 76 साल पहले 1948 में ऑस्ट्रेलिया ने बनाया था, जब डॉन ब्रैडमैन की कप्तानी में टीम ने 404 रन का टारगेट हासिल किया था। ये रिकॉर्ड लीड्स के मैदान पर ही हासिल किया गया था, जो कि आज भी बरकरार है।
वहीं, अगर बात करें इंग्लैंड की तो उसने साल 2022 में भारत के खिलाफ बर्मिंघम में 378 रन का लक्ष्य आसानी से रन चेज कर किया था, जो अब तक का इंग्लैंड का सबसे बड़ा रन चेज है। लीड्स में इंग्लैंड ने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 359 रन का लक्ष्य चेज कर लिया था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार इंग्लैंड इतिहास रच पाएगा या ये भारत के लिए यादगार जीत होगी।
हेडिंग्ले में सबसे सफल रन चेज का रिकॉर्ड
हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में सबसे सफल रन चेज का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है, जो 1948 में डॉन ब्रैडमैन की कप्तानी के दौरान टीम ने 404 रन का टारगेट आसानी से हासिल कर लिया था।
दूसरा सफल रन चेज 2019 का है, जब इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 362 रन का लक्ष्य हासिल से हासिल किया। बेन स्टोक्स उस मैच में रियल हीरो बने थे, जिनके बल्ले से नाबाद 135 रन निकले थे।
वेस्टइंडीज के नाम तीसरा सबसे सफल रन चेज का रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिन्होंने साल 2017 में इंग्लिश धरती पर 322 रन का टारगेट पूरा कर लिया था।
चौथा सबसे सफल रन चेज का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है, जिन्होंने साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 315 रन चेज कर लिए थे।
पांचवां सफल रन चेज का रिकॉर्ड हेंडिंग्ले में इंग्लैंड के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 296 रन का टारगेट चेज कर लिया था। जो रूट और ओली पोप के बीच 134 रन की साझेदारी ने टीम को ये जीत दिलाई थी।
हेंडिग्ले में सबसे सफल रन चेज का रिकॉर्ड
- 404 रन- ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया था, 1948
- 362 रन- इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था, 2019
- 322 रन- वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराया था, 2017
- 315 रन- इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था, 2001
- 296 रन- इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया था, 2022
इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल रन चेज
- 404 रन- ऑस्ट्रेलिया ने इ्गैलंड को 7 विकेट से हराया, 1948 (लीड्स)
- 378 रन- इंग्लैंड ने भारत को 7 विकेट से हराया, 2022 (बर्मिंघम)
- 359 रन- इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 1 विकेट से हराया, 2019 (लीड्स)
- 342 रन- वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया, 1984 (लॉर्ड्स)
- 322 रन- वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, 2017 (लीड्स)
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण