शैलेश जेजुरिकर पीएंडजी के सीईओ बने
वॉशिंगटन। टाइड डिटर्जेंट और हेड एंड शोल्डर शैम्पू जैसे घरेलू उत्पाद बनाने वाली कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल ने शैलेश जेजुरिकर को सीईओ बनाने की घोषणा की है। यह बदलाव 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। शैलेश वर्तमान में कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हैं। वे मौजूदा सीईओ जॉन मोलर की जगह लेंगे। जॉन मोलर पिछले चार साल से कंपनी की कमान संभाल रहे हैं। मोलर कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। उनकी नियुक्ति ने भारतीय मूल के उन सीईओ की सूची में एक और नाम जोड़ा है, जिसमें सुंदर पिचाई (गूगल), सत्या नडेला (माइक्रोसॉफ्ट), और अरविंद कृष्णा जैसे नाम शामिल हैं।
चुनाव प्रचार पर नियंत्रण: मतदान और उससे पहले बिना मंजूरी विज्ञापन पर रोक
वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ CSK का शर्मनाक आंकड़ा
मालदा विवाद में माकपा डटी: घेराव को बताया न्याय के लिए जरूरी कदम
तमिलनाडु राजनीति में टकराव: पलानीस्वामी ने अल्पसंख्यकों के लिए गिनाईं अपनी उपलब्धियां
तेल-गैस सप्लाई पर संकट नहीं: होर्मुज के विकल्प पर खाड़ी देशों की बड़ी पहल
विराट का बयान वायरल, फैंस को मिला जवाब