मोदी का अमेरिकी मिशन: ट्रंप और मुनीर से सुलझेगा सियासी समीकरण?
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बढ़े तनावों के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने अमेरिका जा सकते हैं। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र महासभा का 80वां सत्र 9 सितंबर से शुरू हो रहा है।
रिपोर्ट का दावा है कि पीएम मोदी अमेरिका में चलने वाले इस सत्र को संबोधित कर सकते हैं। ऐसी जानकारी मिल रही है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के स्पीकर की लिस्ट में पीएम मोदी का नाम भी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक, हाई लेवल आम बहस 23 से 29 सितम्बर तक चलेगी। इसमें ब्राजील सत्र का पहला स्पीकर होगा। उसके बाद अमेरिका की बारी आएगी।
बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप 23 सितंबर को इस मंच से विश्व नेताओं को संबोधित करेंगे। यह व्हाइट हाउस में अपने दूसरे कार्यकाल में उनका संयुक्त राष्ट्र सत्र को पहला संबोधन होगा।
सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा
CJP Protest पर BSP प्रमुख मायावती की दोटूक, कार्यकर्ताओं को दी सख्त हिदायत
FY26 रिजल्ट: PhonePe की रेवेन्यू बढ़ी, लेकिन मुनाफे की राह अब भी मुश्किल
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी
मौसम की मार: जम्मू-कश्मीर में 32 मौतें, कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा