"कपिल शर्मा की मेहनत पर फिदा हुईं भारती सिंह, बोलीं- मंच पर आने से पहले करते हैं खूब वर्कआउट"
मुंबई : मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में कपिल शर्मा के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कपिल उनके जीवन में बहुत महत्वपूर्ण हैं और हमेशा उनका मार्गदर्शन करते हैं।
कपिल ने बेहतर कॉमेडियन बनने में की मदद
राज शमनी के पॉडकास्ट पर पर भारती ने कहा कि कपिल ने उन्हें बेहतर कॉमेडियन बनने में मदद की और उनकी मेहनत को देखकर वह बहुत प्रभावित हैं। कपिल को लेखक की जरूरत नहीं पड़ती, वे खुद अपने चुटकुले बनाते हैं। भारती ने आगे बताया कि कपिल हमेशा दूसरों को प्रेरित करते हैं और कभी किसी को नीचा नहीं दिखाते।
भारती को हमेशा सपोर्ट करते हैं कपिल
भारती ने यह भी कहा कि कपिल हमेशा उनके करियर का समर्थन करते हैं और उन्हें मौके देते हैं। उन्होंने कपिल की सादगी की तारीफ की और कहा कि वह मंच पर अलग दिखते हैं, लेकिन असल जिंदगी में बहुत जमीन से जुड़े और ईमानदार इंसान हैं। भारती ने बताया कि वह कपिल के साथ सभी त्योहार मनाती हैं, क्योंकि कपिल उन्हें हमेशा प्रेरित करते हैं। कपिल ने भारती से एक शो के दौरान कहा था, "तू शेर है, तू जो कर सकती है, कोई नहीं कर सकता।"
भारती सिंह का करियर
भारती सिंह मशहूर कॉमेडियन हैं, जो अपनी कॉमेडी और ऊर्जावान प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से अपने करियर की शुरुआत की और फिर 'कॉमेडी सर्कस' और 'द कपिल शर्मा शो' जैसे कई लोकप्रिय कॉमेडी शो में काम किया। भारती ने रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' और 'नच बलिए' में भी भाग लिया। इसके अलावा भारती 'लाफ्टर शेफ 2' की भी होस्ट रह चुकी हैं।
वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा पर वीवीएस लक्ष्मण का भरोसा, लेकिन टीम मैनेजमेंट को किया आगाह
प्रधानमंत्री पर कार्टून दिखाने पर श्रीलेखा मित्रा पर FIR, जानिए कौन हैं और क्या दी सफाई
शेयर बाजार ने ली राहत की सांस, शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए 2 दमदार दांव
भरत तिवारी केस: परिवार का आरोप—'न्याय दिलाने का दावा कर प्रचार का दबाव बनाया'
हाई कोर्ट की सख्ती! अनुज शर्मा से जुड़े मॉर्फ वीडियो और आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के निर्देश