टैरिफ विवाद पर आप सुप्रीमो केजरीवाल का बयान- ट्रंप ने अगर 50% लगाया तो भारत करे 100% टैक्स
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टैरिफ के मुद्दे पर पीएम मोदी और केंद्र सरकार को घेरा। साथ ही दिल्ली के पूर्व सीएम ने डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। केजरीवाल ने कहा कि अगर अमेरिका ने गुंडागर्दी करके 50 फीसदी टैरिफ लगाया है तो हमें भी सख्त कदम उठाना चाहिए था।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "पिछले दिनों मोदी जी ने ट्रंप के दबाव में ये निर्णय लिया है कि अमेरिका से जो कपास भारत आता है अभी तक उसमें 11 % ड्यूटी लगती थी लेकिन अब ये 11 % ड्यूटी हटा दी गई है और अब अमेरिका से आने वाली कपास पर कोई ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। ये ड्यूटी केवल 40 दिनों (19 अगस्त से 30 सितंबर तक) तक हटाई गई है। ये देश के किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा है। अब जो अमेरिका से कपास आएगी वो भारत के किसानों के कपास से सस्ती होगी। तो भारत के किसान कहां जाएंगे और किसानों का कपास कौन खरीदेगा।"
50% अमेरिकी टैरिफ पर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 50% टैरिफ लगाया है, तो हमें अमेरिका पर 100% टैरिफ लगाना चाहिए।अमेरिका ने अन्य देशों पर भी टैरिफ लगाया तो उन देशों ने भी अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाया, जिसके बाद ट्रंप को झुकना पड़ा लेकिन मोदी जी ऐसा नहीं कर पाए।'
मेट्रो यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली में 17 स्टेशन बंद रहने का फैसला
अमेरिका में 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च, बेटी राहा को लेकर रणबीर कपूर का भावुक बयान
घर से निकलने से पहले जान लें मौसम अपडेट, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
शेयर बाजार पर चौतरफा दबाव, ऐसे बना सकते हैं गिरावट में निवेश की योजना
पेपर लीक को लेकर संसद में टकराव, लोकसभा स्थगित, राज्यसभा में भारी हंगामा