व्यवसायी सुधीर जैन के कलश चोरी होने से धार्मिक कार्यक्रम प्रभावित
दिल्ली-एनसीआर: राजधानी दिल्ली के लाल किला परिसर में एक धार्मिक अनुष्ठान के दौरान कीमती कलश चोरी होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कर ली है, जिससे लाल किले की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठ गए हैं।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, लाल किला परिसर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के दौरान एक बड़ी झारी, सोना, नारियल और लगभग 760 ग्राम सोना, हीरे, माणिक और पन्ना जड़ी हुई एक छोटी झारी चोरी हो गई।
व्यवसायी सुधीर जैन प्रतिदिन पूजा के लिए कलश लाते थे। पिछले मंगलवार को कार्यक्रम के बीच यह कलश मंच से गायब हो गया।
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध की गतिविधियां सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई हैं। आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
यह घटना लाल किले की सुरक्षा व्यवस्था पर नई चिंताएं खड़ी करती है और प्रशासनिक सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता को दर्शाती है।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी