स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप: लेबर रूम में इंटर्न महिला डॉक्टरों की आपसी भिड़ंत, पीड़ित के कपड़े फटने तक की स्थिति
शहडोल: बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज शहडोल से एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां लेबर रूम, जहां प्रसव पीड़ा से कराहती महिलाएं सुरक्षित इलाज की उम्मीद लेकर आती हैं। वहां इंटर्न लेडी डॉक्टरों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान मरीजों के सामने डॉक्टरों के बीच हाथापाई और मारपीट हुई, जिससे भर्ती महिलाएं भयभीत हो गईं।
साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया
मामला तब गरमाया जब पीड़ित महिला डॉक्टर शिवानी लाखिया ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी साथी सानू अग्रवाल और योगिता त्यागी इंटर्न डॉक्टर ने बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया। कपड़े तक फाड़ दिए। इतना ही नहीं, जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस पूरे घटनाक्रम को नर्सिंग स्टाफ, गार्ड और अन्य मेडिकल कर्मियों ने देखा, जिनके नाम गवाहों में दर्ज हैं।
घटना का वीडियो सामने आया
सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब लेबर रूम की घटना का वीडियो सामने है। जिसमें मारपीट और बदसलूकी की पूरी वारदात कैद है। यही नहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वायरल वीडियो ने पूरे कॉलेज प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को हिला कर रख दिया है।
पहले भी विवादों में आए हैं नाम
इंटर्न डॉक्टर का यह पहला विवाद नहीं है। इससे पहले भी वह नफीस बस विवाद और महादेव जूस सेंटर में विवाद प्रकरण जैसी कई घटनाओं में सुर्खियों में रह चुकी है। अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रसव कराते समय डॉक्टर पर हमला करते हुए मोबाइल तक छीना गया।
पीड़िता ने की कार्रवाई की मांग
पीड़िता और स्टाफ ने आरोपी इंटर्न डॉक्टर के निलंबन के साथ-साथ आपराधिक कार्रवाई की मांग की है। इस मारपीट कांड ने मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था और महिला डॉक्टरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कॉलेज में इलाज कराने आई महिलाओं और उनके परिजनों का कहना है कि जिस जगह पर जीवन बचाने की जिम्मेदारी है, वहां खुद डॉक्टर ही हिंसक हो जाएं तो भरोसा कैसे कायम रहेगा। इस मामले में बिरसा मुंडा मेडिकल कालेज के अधीक्षक डॉ नागेंद्र सिंह का कहना है कि मामला सामने आया है। कमेटी बना कर जांच कर करवाई की जाएगी।
सदन में पेपर लीक पर छिड़ सकती है बहस, सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति
केजरीवाल बोले- पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में किया बड़ा सुधार, भाजपा पर साधा निशाना
'अब सिर्फ पीओके की बात होगी'— कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा अल्टीमेटम
पर्यटकों को इतिहास के नाम पर ठगा, नकली रोमन थिएटर का राज 10 साल बाद खुला
विश्व कप में भारतीय शूटिंग टीम का शानदार प्रदर्शन, ईशा सिंह को स्वर्ण और मनु भाकर को कांस्य