भोपाल वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में ‘ऑटो-फ्री जोन’, पर्यटक होंगे खुश
भोपाल। राजधानी स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान को अब पूरी तरह से नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। अब उद्यान में पर्यटक अपने निजी दोपहिया या चारपहिया वाहन लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इसके स्थान पर वे केवल उद्यान प्रबंधन की इलेक्ट्रिक गाड़ियों और साइकिल से ही भ्रमण कर पाएंगे।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) को सुरक्षित रखने और प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लिया गया है। इसके लिए वन विहार प्रबंधन ने 40 नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां मंगाई हैं, जिनके जरिए जल्द ही पर्यटन की सुविधा शुरू की जाएगी।
यह कदम मध्य प्रदेश में पहली बार उठाया गया है, जब किसी राष्ट्रीय उद्यान में केवल इलेक्ट्रिक वाहन चलाए जाएंगे। विभाग को उम्मीद है कि इस पहल से वन्यजीवों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा और पर्यटकों को भी प्रदूषण मुक्त अनुभव।
सरकार का बड़ा निर्णय: DGP सिद्ध नाथ 6 महीने और, केंद्रीय बल भी रहेंगे अतिरिक्त
चुनावी माहौल में AAP को झटका, सागर रबारी ने दिया इस्तीफा
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
छोटे कदम से बड़ा बदलाव संभव—अद्विक ने दिखाया
बच्चों की पढ़ाई और लोगों के जीवन में आएगा बदलाव