दिल्ली की हवा जहरीली: 29 इलाकों में AQI 300 के पार, प्रदूषण चरम पर
दिल्ली की हवा में घुला जहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. दिवाली के बाद से लगातार प्रदूषण में इजाफा देखने को मिल रहा है. दिल्ली की हवा बहुत खराब हो गई है और AQI लेवल गंभीर स्थिति में है. सोमवार की रात के बाद मंगलवार और बुधवार दोनों ही दिन दिल्ली का AQI 400 के पार रहा और आज भी दिल्ली के आनंद विहार में 400 के पार AQI बना हुआ है.
दिवाली की रात ज्यादा प्रदूषण वाले पटाखे फोड़ने से हवा दमघोंटू हो गई. दिल्ली के कई इलाकों में धुंध की चादर छाई हुई है. दिल्ली की हवा में प्रदूषण के कारण लोगों को सांस लेना भी भारी पड़ा रहा है. दिल्ली में AQI बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है. दिल्ली में एक-दो जगहों को छोड़कर 29 इलाकों में AQI 300 से 400 के बीच बना हुआ है.
अलग-अलग इलाकों का AQI
आनंद विहार का AQI-429 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब स्थिति है. वहीं अलीपुर का AQI- 300, अशोक विहार का 350, आया नगर का 305, बवाना का 346, बुराड़ी क्रॉसिंग का 348, मथुरा रोड का 345, द्वारका सेक्टर 8 का 327, दिलशाद गार्डन का 325, ITO का 353, जहांगीरपुरी का 367, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम का 355, मुंडका का 331, मंदिर मार्ग का 320, नरेला का 310, नेहरू नगर का 377 है. ये सभी इलाके खराब श्रेणी में हैं.
वहीं नॉर्थ कैंपस का 321, ओखला फेज 2 का 344, पूसा का 334, RK पुरम का 362, रोहिणी का 338, विवेक विहार 363, विवेक विहार का 363 का 365, चांदनी चौक का 329, कर्णी सिंह का 347, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम का 329, शादीपुर का 319, सीरीफोर्ट का 342, सोनिया विहार का 329, अरबिंदो मार्ग का AQI 305 बना हुआ है. वहीं IGI एयरपोर्ट का AQI 275, लोधी रोड का 267 है. सिर्फ DTU का AQI 200 से कम है, जहां गुरुवार को 193 AQI दर्ज किया गया है.
दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर
इस तरह दिल्ली की हवा अब सिर्फ धूल और धुएं से भरी नहीं रही, बल्कि मौत की वजह तक बनने लगी है. शिकागो विश्वविद्यालय की एयर क्वालिटी लाइफ इंडेक्स (AQLI) 2025 रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन चुका है. यहां का पीएम 2.5 विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानक से 20 गुना ज्यादा है. रिपोर्ट चेतावनी देती है कि अगर हालात ऐसे ही रहे, तो दिल्लीवासियों की औसत उम्र 8.2 साल तक घट सकती है.
संसद में सियासी संग्राम, शोर-शराबे के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही टली
'ऐसे हालात पहले नहीं देखे…' पापोन ने असम बाढ़ पर साझा किया दर्द, की सहयोग की अपील
पानी की हर बूंद पर संघर्ष, टेक्सास में उद्योग बनाम आम जनता की बहस तेज
वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा पर वीवीएस लक्ष्मण का भरोसा, लेकिन टीम मैनेजमेंट को किया आगाह
परीक्षाओं में पारदर्शिता पर जोर, पेपर लीक रोकने वाला बिल आज संसद में
CM हिमंत सरमा ने मंत्री का बचाव किया, बोले- हर व्यक्ति अपनी सोच से फैसले लेता है