AIGPWU के प्रति एक नई जिम्मेदारी एक नया संघर्ष, गिग व प्लेटफ़ॉर्म वर्कर्स के अधिकारों हेतु प्रतिबद्धता
भोपाल। ऑल इंडिया गिग एंड प्लेटफ़ॉर्म वर्कर्स यूनियन (AIGPWU) द्वारा मुझे मध्यप्रदेश अध्यक्ष के रूप में जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसके लिए मैं संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व, सभी पदाधिकारियों एवं साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह दायित्व मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि गिग एवं प्लेटफ़ॉर्म वर्कर्स के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई में एक संकल्प है। मध्यप्रदेश में गिग वर्कर्स को संगठित करना, उनकी आवाज़ को मजबूती देना और उन्हें न्याय दिलाना — यही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

मैं विश्वास दिलाता हूँ कि यूनियन के हर साथी के सहयोग से हम मध्यप्रदेश में गिग वर्कर्स की एक सशक्त, संगठित और निर्णायक ताक़त खड़ी करेंगे, जो शोषण के ख़िलाफ़ डटकर खड़ी होगी और अधिकार लेकर रहेगी। आइए, हम सब मिलकर इस आंदोलन को और मज़बूत करें। एकजुटता ही हमारी असली ताक़त है। सभी साथियों को पुनः धन्यवाद।
रालोद को बड़ा झटका, 10 पदाधिकारियों ने एक साथ छोड़ी पार्टी की जिम्मेदारी
सेबाश्रय शिविर घोटाले पर सियासत तेज, CM शुभेंदु ने 'धोखेबाज भतीजे' को ललकारा
CJP Protest पर BSP प्रमुख मायावती की दोटूक, कार्यकर्ताओं को दी सख्त हिदायत
FY26 रिजल्ट: PhonePe की रेवेन्यू बढ़ी, लेकिन मुनाफे की राह अब भी मुश्किल
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई सूची तैयार, जल्द मिल सकती है नेताओं को जिम्मेदारी