गणतंत्र दिवस पर अशोक चक्र से सम्मानित हुए शुभांशु शुक्ला, स्पेस में लहराया था भारत का परचम
Ashok Chakra Award: गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय अंतरिक्ष यात्री IAF ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को भारत के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार, अशोक चक्र से सम्मानित किया गया. शुभांशु शुक्ला वीरता पुरस्कार पाने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं. उनकी कामयाबी की उड़ान चारों तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है. राष्ट्रपति से सम्मानित होते देख पत्नी खुशी से मुस्कुराने लगीं.
भारत में कई ऐसे अचीवर्स हैं, जिन्होंने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है. लेकिन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में जाकर भारत का परचम लहराया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व यानी 25 जनवरी को ही बहादुर IAF अधिकारी से अंतरिक्ष यात्री बने शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र देने की मंजूरी दी थी. आज उन्हें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अशोक चक्र से सम्मानित किया है.
आमिर खान बोले—कहानी पसंद आई तो जरूर करेंगे फिल्म
सिक्किम स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, राज्य को मिले ₹4000 करोड़
दिल्ली में हाई अलर्ट, Salim Dola से पूछताछ जारी
दूसरी बार मां बनने जा रहीं दीपिका, सामने आईं पहली तस्वीरें