तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत
ग्रेटर नोएडा में तिगरी गोल चक्कर के पास बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। चश्मदीदों का के अनुसार एक अज्ञात डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं कोतवाली बिसरख पुलिस के अनुसार बुधवार को तिगरी गोल चक्कर के पास एक अज्ञात वाहन द्वारा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान आदेश शर्मा निवासी सिद्धार्थ विहार थाना विजयनगर गाजियाबाद के रूप में हुई। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
लोकतंत्र और जनहित के लिए प्रियंका गांधी ने सच सामने लाने की बात कही
हिमाचल राजनीति गरमाई: जयराम ठाकुर बोले—कांग्रेस को जड़ से खत्म करेंगे
भोपाल में सुरक्षा बलों का जलवा: NSG के हैरतअंगेज करतब, सीएम मोहन यादव ने सराहा
LPG संकट पर राहुल गांधी का बयान: पीएम मोदी के पास कोई रणनीति नहीं, कोविड जैसी अराजकता
दिल दहला देने वाली घटना: संसाधनों की कमी में टायर-कपड़ों से किया गया अंतिम संस्कार
टीवीके नेता विजय ने चुनावी रैली कैंसिल की, पुलिस पाबंदियों और समय की कमी बनी वजह