दमदार डायलॉग और जबरदस्त एक्शन से भरा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर
फिल्म 'धुरंधर 2' का दर्शकों को काफी इंतजार है। कुछ ही दिनों में यह सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले मेकर्स ने इसका ट्रेलर जारी किया है, जो काफी दमदार है। ट्रेलर ने दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं ट्रेलर में क्या खास है?
ट्रेलर में क्या है?
3 मिनट 25 सेकेंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि रणवीर सिंह एक्शन मोड में हैं। वह पहले से ज्यादा आक्रामक दिखे हैं। इसमें सवाल उठाया गया है कि रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी का बादशाह कौन होगा। ट्रेलर देखने से लगता है कि ल्यारी के बादशाह रणवीर सिंह बन गए हैं। एक सीन में पाकिस्तान के लोग रणवीर की जीत का जश्न मनाते हुए नजर आते हैं। ल्यारी के लोग रणवीर सिंह की सच्चाई जानकर हैरानी जताते हैं।
ट्रेलर की खास बात
खास बात यह है कि ट्रेलर में रणवीर सिंह एक नए लुक में नजर आए हैं। रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त दमदार किरदार में नजर आए हैं। अर्जुन रामपाल पहले से ज्यादा खतरनाक दिखे हैं। ट्रेलर में डबल एक्शन और डबल धमाका है। ट्रेलर का डायलॉग 'पाकिस्तान का मुस्तकबिल अब हिंदुस्तान तय करेगा।' बहुत दमदार लगा है।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण