चंदपा में आंधी से पेड़ गिरा, बड़ा हादसा टला
हाथरस । चंदपा क्षेत्र में तेज आंधी के चलते एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक विशाल पेड़ अचानक गिरकर एक दुकान पर आ गिरा। घटना में दुकान को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।आंधी के दौरान पेड़ गिरते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के कारण इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दुकान मालिक को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि दुकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।बताया जा रहा है कि आंधी के कारण कई पेड़ कमजोर हो चुके हैं, जिससे इस तरह की घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। घटना के बाद लोगों ने प्रशासन से शिकायत कर जर्जर पेड़ों को हटाने की मांग की।सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू किया। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि नगरपालिका को निर्देश देकर जल्द ही जर्जर पेड़ों की छंटाई कराई जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ