अधूरे काम से बढ़ी परेशानी, अमृत जल प्रोजेक्ट पर उठे सवाल
जबलपुर। इन दिनों शहर में चल रहे अमृत जल-2 प्रोजेक्ट के काम की धीमी गति ने रेलवे सहित सैकड़ों आमजन को परेशान करके रख दिया है। पुल नंबर 1 से कांचघर रोड पर पिछले 3 माह से आवाजाही जबर्दस्त प्रभावित है, किंतु पिछले 10 दिनों से तो घरों के सामने गहरा गड्ढा खोदने से यहां के रहवासी अपने घरों में कैद से होकर रह गये हैं. दरअसल कोचिंग डिपो के ठीक सामने अंधे मोड़ पर पिछले 4 दिनों से 1 पाइप तक नहीं डाला जा सका है. इस कार्य के चलते गहरे गड्ढा खोदकर मलबा दूसरी साइड में रखा गया है, जिससे वाहनों का निकलना नामुमकिन हो गया है, वहीं पैदल जाने वाले भी परेशान हैं।
रेल कर्मचारी, स्कूली बच्चे 2 किलोमीटर का चक्कर लगाने मजबूर
इस क्षेत्र में स्थित रेलवे की बजरंग कालोनी, रेल सौरभ कालोनी के अलावा कोचिंग डिपो में काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारी के साथ-साथ आसपास के अन्य रहवासी भी पिछले काफी दिनों से सड़क पूरी तरह से बंद होने से हलाकान हो गये हैं।
इमरजेेंसी हो जाये तो कैसे निकले
क्षेत्रीय जनों का कहना है कि यदि किसी के घर पर कोई मेडिकल इमरजेेंसी जैसी स्थिति निर्मित हो जाये तो वह अस्पताल तक नहीं जा सकता, उसके वाहन भी घर से नहीं निकल पा रहे हैं. लोगों का कहना है कि काम में तेजी लाई जाना चाहिए, साथ ही ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि इस मार्ग से दो पहिया वाहन आसानी से निकल सकें, ताकी स्कूली बच्चे, ड्यूटी पर जाने वाले लोग आवागमन कर सकें।
रेल अधिकारी भी निरीक्षण की कर रहे औपचारिकता
बताया जाता है कि इस व्यस्ततम मार्ग के बंद होने से आम लोगों के साथ रेलवे के बड़े अधिकारी भी परेशन हैं, जिसके चलते रोजाना ही रेलवे के इंजीनियर यहां आते हैं, जल्दी काम कराने की बात कहकर औपचारिकता निभाते हुए चले जाते हैं।
इनका कहना.....
इस मार्ग पर पाइप लाइन बिछाने का जो काम चल रहा है, वह काफी धीमा है, आम लोग परेशान हो रहे हैं. हमने उच्च अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया है। उनसे कहा है कि पावर हाउस के अंधे मोड़ से पुल नंबर 1 तक के काम में स्टाफ बढ़ाकर तेजी लायें, ताकि शीघ्र ही यह मार्ग आम लोगों के लिए प्रारंभ किया जा सके।
TET का संकट: क्या दशकों पुराने शिक्षकों की नौकरी पर है खतरा? भोपाल में जुटा विशाल जनसमूह
चीख-पुकार में बदली दोपहर की मस्ती: मैहर में दो परिवारों के चिराग बुझे
वोटिंग लिस्ट में गड़बड़झाला: आलीराजपुर के 17 वोटर्स के संवैधानिक हक पर अधिकारियों की मार
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
हाई कोर्ट में पुलिसिया जांच पर सवाल: भाई की शादी के नाम पर खुद की शादी की गलत रिपोर्ट
बंगाल में मोहन यादव का प्रहार: "जंगलराज से त्रस्त जनता अब मांग रही है हिसाब"