आनंद पर्वत हत्याकांड: फैक्ट्री में साथ काम करने वाले पति-पत्नी के बीच खूनी संघर्ष?
नई दिल्ली। मध्य दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में एक 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान उत्तराखंड निवासी तान्या के रूप में हुई है, जिसका शव उसके कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। वारदात के बाद से उसका पति शंभु यादव (23) फरार है।
गला घोंटकर हत्या की आशंका
पुलिस के अनुसार, तान्या और शंभु ने तीन महीने पहले ही शादी की थी और आनंद पर्वत की नई बस्ती में किराए पर रह रहे थे। दोनों एक ही फैक्ट्री में काम करते थे। रविवार सुबह पड़ोसियों ने कमरे का दरवाजा खुला देख अंदर झांका, तो तान्या का शव वहां पड़ा था। शुरुआती जांच में तान्या के गले पर निशान मिले हैं, जिससे गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
आरोपी पति की तलाश जारी
स्थानीय लोगों ने बताया कि शंभु को शनिवार शाम आखिरी बार देखा गया था। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि क्राइम टीम और एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एसडीएम भी इस मामले की जांच कर रहे हैं। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी