बाल-बाल बचे यात्री! डोंबिवली में खाली रैक उतरा और पनवेल में गिरी स्टेशन की लिफ्ट
मुंबई: सोमवार (20 अप्रैल) सुबह मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा दो अलग-अलग घटनाओं के कारण प्रभावित हुई। सुबह करीब 8:09 बजे डोंबिवली स्टेशन के पास एक खाली लोकल रैक पटरी से उतर गया। यह रैक कल्वा कार शेड से कल्याण जा रहा था। ट्रेन खाली होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन 'अप लाइन' की तीन ट्रेनें बाधित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे की टीम युद्धस्तर पर बहाली कार्य में जुटी है।
पनवेल में लिफ्ट हादसा:
दूसरी घटना नवी मुंबई के पनवेल रेलवे स्टेशन पर हुई, जहाँ प्लेटफॉर्म नंबर 7 की लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई। हादसे के वक्त लिफ्ट में चार यात्री सवार थे जो अंदर ही फंस गए। रेलवे प्रशासन और आपातकालीन टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी चारों यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी