लस्सी में कीड़े, पास्ता से बच्चा बीमार! भोपाल में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल
भोपाल: राजधानी भोपाल में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर मिली दो अलग-अलग शिकायतों के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। विभाग ने मामलों की गंभीरता को देखते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पहला मामला एक नामी पिज्जा आउटलेट से ऑनलाइन मंगाए गए पास्ता का सेवन करने के बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने से जुड़ा है, जबकि दूसरा मामला एक रेस्टोरेंट की लस्सी में कीड़ा मिलने की शिकायत से संबंधित है। खाद्य सुरक्षा दल ने दोनों ही स्थानों से संबंधित खाद्य सामग्रियों के सैंपल लेकर उन्हें परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेज दिया है।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर पिज्जा हट पर कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक पहली कार्रवाई सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत के आधार पर नर्मदापुरम रोड स्थित पिज्जा हट आउटलेट पर की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी के माध्यम से पास्ता मंगवाया गया था, जिसे खाने के बाद एक मासूम बच्चे के होंठ और गाल पर अचानक सूजन आ गई। सूचना मिलते ही जांच टीम मौके पर पहुंची और पास्ता के अलावा उसमें इस्तेमाल होने वाले व्हाइट बेस, चीज और चीज स्प्रेड के नमूने जब्त किए।
प्रतिष्ठान को नोटिस जारी, कानूनी प्रक्रिया शुरू
खाद्य पदार्थों में मिलावट या असुरक्षित सामग्री की आशंका को देखते हुए संबंधित खाद्य प्रतिष्ठान को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही प्रशासन ने साफ किया है कि शहरवासियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा।
रीवा में रीलबाज बदमाशों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार; 8 अवैध तमंचों की बड़ी बरामदगी
जबलपुर में नवविवाहिता की आत्महत्या, दमोह से मायके आने के बाद उठाया कदम
इंदौर में मेट्रो पर नया विवाद, सर्विस चार्ज को लेकर नगर निगम ने भेजा 8 करोड़ का नोटिस
अस्पताल में घायल छात्रों के बीच पहुंचे राहुल गांधी, सरकार पर लगाए सवाल
पाकिस्तान में पानी का संकट गंभीर, अंतरराष्ट्रीय सहायता की मांग तेज