संपत्ति रजिस्ट्री के लिए अब नहीं करना पड़ेगा इंतजार
रायपुर|आम जनता को संपत्ति की खरीदी बिक्री में अब किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पंजीयन विभाग ने जरूरी फैसला लिया है. जहां मार्च महिने के अंत में आने वाले शासकीय अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे. कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, रायपुर ने इस संबंध में आदेश जारी किया है|
छुट्टी वाले दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय
जिसके तहत शनिवार, रविवार और महावीर जयंती के दिन भी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे, हालांकि रामनवमी और ईद के दिन कार्यालय बंद रहेंगे. इसके अलावा, 31 मार्च को कोषालय और बैंकों में भी शासकीय लेनदेन जारी रहेगा. ताकि वित्तीय वर्ष 2025-26 के काम समय पर पूरे किए जा सकें पंजीयन विभाग राजस्व जुटाने वाला एक प्रमुख विभाग है, इसलिए वित्तीय वर्ष के अंत में कामकाज तेज किया जा रहा है|
इन तारीखों को खुलेंगे कार्यालय
22 मार्च – चौथा रविवार
28 मार्च – अंतिम शनिवार
29 मार्च – अंतिम रविवार
31 मार्च – महावीर जयंती
इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों, जिला पंजीयकों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं|
किसकी लापरवाही से गई राहुल की जान? अवैध ब्रेकर को लेकर परिवार ने खोला मोर्चा
अमेरिका में H-1B वीजा पर सख्ती की तैयारी, जानें नए बिल का भारतीयों पर संभावित असर
मैदान से पहले इंडिया हाउस में टीम इंडिया, दूसरे टी20 से पहले भारतीय उच्चायुक्त से हुई मुलाकात
भोपाल मेट्रो का विस्तार तेज, 4 नई ट्रेनें शामिल; यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
'रामायण' की नई 'सीता' पर दीपिका चिखलिया की प्रतिक्रिया, साई पल्लवी पर कही दिल की बात
'बदला हुआ कश्मीर दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील से छिड़ी चर्चा, इम्तियाज का भी आया बयान