छत्तीसगढ़ पुलिस के 25 एसआई को बड़ी सौगात, निरीक्षक बने
रायपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस के 25 उप निरीक्षकों (SI) को पदोन्नति का तोहफ़ा मिला है। इन्हें वर्ष 2025 की योग्यता सूची के आधार पर निरीक्षक (TI) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, सभी पदोन्नत अधिकारियों को फिलहाल अस्थायी रूप से अपने वर्तमान पदस्थापना स्थल पर ही कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उनकी नई पदस्थापना के लिए अलग से आदेश जारी होंगे।
जांच लंबित होने पर रोक
पुलिस मुख्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी पदाधिकारी के खिलाफ कोई आपराधिक मामला, विभागीय जांच या गंभीर शिकायत लंबित है, तो उसकी पदोन्नति पर रोक लगाई जा सकती है।
कोहली से तुलना पर बौखलाए बाबर, पत्रकार को दिया करारा जवाब
शिपिंग सेक्टर में बड़ा फैसला, डीजी शिपिंग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
जाति आधारित विवाद से अमेरिका में तनाव, हिंदू संगठनों ने उठाई आवाज
केरल चुनाव में सियासी संग्राम, अनुभव और बदलाव के बीच कड़ी जंग
भारत सीरीज से पहले अफगान टीम को बड़ा झटका
पाकिस्तान में सियासी हलचल, इमरान खान की बहनों पर गंभीर केस दर्ज