लश्कर-ए-तैयबा के 3 सहयोगी गिरफ्तार
कश्मीर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बारामूला जिले में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी कि लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कुछ आतंकवादी सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के इरादे से बारामूला शहर में घूम रहे हैं। इसी के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। तीनों की पहचान ओवैस अहमद वाजा, बासित फयाज कालू और फहीम अहमद मीर के रूप में हुई है। तीनों युवक आतंकियों को सुरक्षाबलों की गतिविधियों की जानकारी देते थे। इनके पास से तीन हैंड ग्रेनेड भी बरामद हुए हैं। उनके खिलाफ यूए(पी)एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल