3 दिवसीय स्मार्ट सिटीज़ इंडिया एक्सपो का आयोजन दिल्ली में शुरू
नई दिल्ली। स्मार्ट सिटीज मिशन (एससीएम), आवास और शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) राष्ट्रीय स्मार्ट सिटीज मिशन मंडप में मिशन की उपलब्धियों का प्रदर्शन कर रहा है। राष्ट्रीय मंडप में कुछ सबसे प्रभावशाली परियोजनाओं के मॉडल प्रदर्शित किए हैं, जिनमें इंदौर स्मार्ट सिटी की छप्पन दुकान, सूरत स्मार्ट सिटी के अतीत को भविष्य से जोड़ना, उदयपुर स्मार्ट सिटी का क्षेत्र-आधारित विकास और प्रयागराज स्मार्ट सिटी की पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण शामिल है।
19 जनवरी, 2024 को सिटी लीडर कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है, जो शहर के प्रतिनिधियों के साथ-साथ निजी उद्यमियों को भी एक मंच पर लाएगा, ताकि रहने योग्य और टिकाऊ शहरों के निर्माण के लिए उपयुक्त समाधानों की पहचान करने वाले शहर की पहल पर चर्चा की जा सके। स्मार्ट सिटीज़ इंडिया अवार्ड्स 19 जनवरी, 2024 को आयोजित किए जाएंगे, जिसमें उन परियोजनाओं को मान्यता दी जाएगी, जिन्होंने 100 स्मार्ट शहरों में सर्वोत्तम प्रथाओं का सम्मान करके हमारे शहरों को रहने योग्य, टिकाऊ और आर्थिक रूप से व्यवहार्य बनाकर प्रभाव डाला है। 9वां स्मार्ट सिटीज इंडिया एक्सपो 17 से 19 जनवरी, 2024 तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (आईटीपीओ) और एग्जीबिशन इंडिया ग्रुप द्वारा आयोजित तीन दिवसीय एक्सपो में स्मार्ट के प्रमुख वर्टिकल सम्मिलित हैं।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश