एयर इंडिया के क्रू मेंबर की नोएडा में गोली मारकर हत्या
नई दिल्ली । कोतवाली सेक्टर-39 के सेक्टर-104 में जिम करने आए एयर इंडिया में क्रू मेंबर सूरजमान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को आशंका है कि गैंगवार में सूरजमान की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, मृतक नोएडा के लोटस पनास सोसायटी में रहता था। मृतक मूलरूप से दिल्ली का रहने वाला था और एयर इंडिया में क्रू मेंबर था। सूरजमान शादीशुदा था और उसके चार साल की बच्ची भी है। जानकारी के मुताबिक, मृतक सूरजमान दिल्ली के गैंगस्टर प्रवेश मान का छोटा भाई है। वर्ष 2022 में बाहरी दिल्ली में हुए डबल मर्डर के मामले में गैंगस्टर प्रवेशमान दिल्ली की जेल में बंद है। स्वजन ने बड़े भाई प्रवेश मान से बदला लेने के लिए सूरजमान की हत्या की आशंका जताई है। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने दिल्ली पुलिस से इस मामले में संपर्क साधा है। पुलिस प्रवेशमान के गैंग की कुंडली और दुश्मनी को खंगालने में जुटी है। बता दें कि हमलावरों ने शुक्रवार दोपहर में कार में बैठे सूरजमान पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार पांच बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया, उन्होंने करीब नौ राउंड फायरिंग की है।
7000 करोड़ की कहानी: वादे बड़े, परिणाम अधूरे,स्मार्ट सिटी का सपना टूटा
अमेरिकी हादसे के बाद परिवार पर दूसरा वार, मुआवजे से पहले पिता की मौत
“बुलडोजर नहीं, ब्रह्मोस भेजेंगे क्या?” अखिलेश का तंज
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश