अखिलेश का आरोप, भाजपा लोकतंत्र और संविधान के लिए सबसे बड़ा खतरा
लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरा है। समाजवादी पार्टी की ओर से जारी बयान में अखिलेश ने कहा, भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या करती है। लोगों को संविधान से मताधिकार मिला हुआ है, लेकिन भाजपा मतदान करने का अधिकार छीन रही है। इन उपचुनावों में मतदाताओं को लूटा गया। लोगों को पुलिस प्रशासन के जरिए मतदान करने से रोका गया।’’
खनगर समुदाय से बड़ी संख्या में एकत्र लोगों को संबोधित कर अखिलेश ने कहा कि संविधान लागू करने के लिए अच्छे लोगों की जरूरत है। बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा दिया गया संविधान गरीबों, किसानों, वंचित तबकों को मजबूती देता है। लेकिन भाजपा संविधान को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा फर्जी समाचार का उद्गम स्थल है। इतना ही नहीं भाजपा फर्जीवाड़ा और झूठ फैलाती है, विपक्षियों के खिलाफ झूठे मामले दायर करती है और समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को बदनाम करने का हमेशा षड़यंत्र करती है। पूर्व सीएम अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने संवैधानिक संस्थानों को कमजोर किया है और यह तानाशाही की राह पर है।
बजट 2026-27: पीएम आवास योजना पर सरकार मेहरबान
अस्पताल में अव्यवस्था का आरोप, डीन ने मांगा जवाब
23,882 करोड़ का प्रावधान, महिला सशक्तिकरण को मिली ताकत