अखिलेश का पीडीए परिवारवाद की एजेंसी-डिप्टी सीएम केशव
लखनऊ । यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के पीडीए फार्मूले पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का पीडीए सिर्फ परिवारवाद का ही मॉडल है। वहीं, पीएम मोदी लाखों युवाओं को राजनीति में लाने के लिए लोकतंत्र की बुनियाद को मजबूत कर रहे हैं। जनता परिवार मॉडल और विकास मॉडल का फर्क समझ रही है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि अखिलेश यादव का श्पीडीएश् असल में परिवार डेवलपमेंट एजेंसी ही है। नाम तो गरीबों, पिछड़ों और दलितों का असल मकसद सिर्फ अपने परिवार का विस्तार करना है। असलियत में टिकटों की लिस्ट आएगी तो बस चाचा-भतीजे और करीबी ही नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि सपा ने ग्राम सभा से लेकर लोकसभा तक परिवारवाद का झंडा, इतिहास और वर्तमान दोनों है। दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं, जो लाखों गैर-राजनीतिक परिवारों के युवाओं को ग्राम सभा से लेकर लोकसभा तक में शामिल कर परिवारवाद के दलदल से लोकतंत्र की बुनियाद मजबूत कर रहे हैं। सपा के पीडीए का मतलब सिर्फ परिवार का विकास, भाजपा का लक्ष्य लोकतंत्र का विस्तार! ‘परिवार माडल और विकास मॉडल’ का फर्क जनता समझ रही है।
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए