अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर दी दशहरे की शुभकामनाएं, पोस्ट हुआ वायरल
मुंबई: आज बुराई पर अच्छी की जीत मनाने का दिन है। हर साल प्रभु राम की जीत और रावण की हार के दिन को लोग 'दशहरा' के रूप में मनाते आए हैं। इस खास दिन को अनुपम खेर के पोस्ट ने और भी खास बना दिया है। अनुपम ने अपने फैंस को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अनुपम खेर का पोस्ट
अनुपम खेर ने आज गुरुवार 2 अक्तूबर के दिन इंस्टाग्राम पर खासतौर पर दशहरा के दिन अपने फैंस को बधाई दी है। अनुपम ने दशहरे के अवसर पर एक खास तस्वीर शेयर कीं और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'आप सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई! प्रभु राम का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहे! जय श्री राम! #HappyDussehra।'
अनुपम खेर का करियर
अनुपम खेर ने 500 से भी अधिक फिल्मों, कई नाटकों और कुछ अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं में काम किया है। उन्हें दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और आठ फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्हें भारत सरकार ने पद्म श्री और पद्म भूषण से भी सम्मानित किया है। उन्होंने अभिनय के अलावा राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है। हाल ही में अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' रिलीज हुई। इस फिल्म का निर्देशन अनुपम ने किया। इस फिल्म के अलावा अनुपम निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' में महात्मा गांधी की भूमिका में नजर आए।
चुनावी मंच से ममता बनर्जी का बड़ा बयान, भाजपा पर जमकर बोलीं हमला
बिहार राजनीति के दो चेहरे: लालू और नीतीश में फर्क पर तिवारी का बयान, सामने आई पुरानी नाराज़गी
पंत की जिम्मेदारी पर कैफ का वार, बोले- बड़े खिलाड़ी को आगे आना चाहिए
14 अप्रैल को खुल जाएगा खास ग्रीन कॉरिडोर, यात्रा समय 7 घंटे से घटकर 2.30 घंटे
15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया कर्मचारी, ACB ने किया ट्रैप
खीरा की खेती ने बदली सुभद्रा की जिंदगी