अमेजन और फ्लिपकार्ट पर जल्द शुरू होगी बड़ी सेल
नई दिल्ली। ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर साल की सबसे बड़ी सेल जल्द ही शुरूआत हो सकती है। इन सेल का नाम फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज और अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिबल सेल है। इस सेल में उपभोक्ताओं को मोबाइल, होम एप्लाइसेंस, घर की डेकोरेशन, कंप्यूटर, मोबाइल असेसरीज पर बेपर डिस्काउंट मिलने जा रहा है। साथ ही कस्टमर को बैंक ऑफर्स का भी फायदा मिलेगा। सूत्रों से पता चला है कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 2024 की शुरूआत 27 सितंबर से हो सकती है। इस दौरान यूजर्स को एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ट पर इंस्टैंट कैशबैक देखने को मिलेगा। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 2024 के दौरान एप्पल, सैमसंग और गूगल जैसे ब्रांड अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमतों में कमी कर सकते हैं। स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के अलावा लाइफस्टाइल, किराना, घर और फर्नीचर उत्पादों पर छूट मिलेगी। अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की भी जल्द ही शुरूआत होनी वाली है। हालांकि इसकी तारीखों का खुलासा नहीं हुआ है। इस सेल के दौरान ग्राहकों को स्मार्टफोन, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट आदि पर अच्छा डिस्काउंट मिलेगा।
सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट