दिल्ली विधानसभा की गेट पर चढ़े BJP कार्यकर्ता....
नई दिल्ली। ईडी की हिरासत से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नाम पर प्रशासनिक आदेश जारी होने को गैरकानूनी बताते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से शिकायत की। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की। उसके बाद वह कुछ कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा के बाहर पहुंचकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने सचदेवा सहित अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है।
दिल्ली विधानसभा का बुधवार को विशेष सत्र चल रहा था। सचदेवा बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक कुछ कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा के गेट पर पहुंचकर केजरीवाल इस्तीफा दो के नारे लगाने लगे। उनके साथ कुछ अन्य कार्यकर्ता विधानसभा की गेट पर चढ़ गए। वे लोग विधानसभा परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। उसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर वहां हटाया। सचदेवा ने कहा कि आबकारी घोटाले में केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन वह पद नहीं छोड़ रहे हैं। भाजपा उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर करेगी।
वकीलों ने किया अरविंद केजरीवाल का समर्थन
वहीं, आप विधायक और कार्यकर्ता केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करते रहे। मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज समेत कई विधायक पीली टीशर्ट पहनकर सदन के अंदर बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं इस गिरफ्तारी का वकीलों ने विरोध किया। रोहिणी जिला न्यायालय के बाहर अरविंद केजरीवाल के समर्थन में अधिवक्ताओं को भी प्रदर्शन करते देखा गया।
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने की जांच की मांग
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
‘लड़खड़ाता प्रायश्चित’ करेंगे… शंकराचार्य मामले में अखिलेश का बड़ा दावा
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी