पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के आसार
नई दिल्ली । मौसमी उतार चढ़ाव के बीच भी जहां सुबह का तापमान सामान्य से नीचे रहा, वहीं दिन के तापमान में वृद्धि देखने को मिली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार से सुबह के तापमान में भी वृद्धि होगी। यह बात अलग है कि बुधवार को एक बार फिर मौसम बदल सकता है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लगातार छह दिन से यह नौ से 10 डिग्री के बीच ही चल रहा है। अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 84 से 29 प्रतिशत रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार एवं मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 29 से 30 और 12 डिग्री रह सकता है। मंगलवार रात से नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके चलते 13 मार्च को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी देखी जा सकती है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी अलग-अलग स्थानों पर को गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में भी 13 मार्च को 25 से 35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। विभिन्न इलाकों में हल्की वर्षा देखी जाएगी। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि दिल्ली में बुधवार को हल्की वर्षा होने से तापमान में फिर कमी आएगी। ऐसे में शुक्रवार से तापमान दोबारा से बढ़ने लगेगा। अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास जबकि न्यूनतम 13 डिग्री तक चले जाने के आसार हैं।
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने की जांच की मांग
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
‘लड़खड़ाता प्रायश्चित’ करेंगे… शंकराचार्य मामले में अखिलेश का बड़ा दावा
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी