सदर बाजार में दिवाली की खरीदारी पर मारामारी
नई दिल्ली । देश भर में इन दिनों त्योहारी सीजन चल रहा है। दुर्गा संपन्न हुआ है और दिवाली की तैयारी शुरू हो गई है। ऐसे में लोग शॉपिंग के लिए जमकर बाहर निकल रहे हैं, लेकिन शॉपिंग के दौरान कुछ हैरान करने वाली तस्वीरें भी सामने आई हैं। दिल्ली के प्रसिद्ध सदर बाजार में दिवाली की शॉपिंग के लिए लोगों की अत्याधिक भीड़ उमड़ पड़ी। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग शॉपिंग के दौरान एक दूसरे से धक्का मुक्की करते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों की संख्या इतनी अधिक है कि कुछ अनहोनी भी हो सकती थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि खरीदारी के लिए लोग एक दूसरे पर चढ़ रहे हैं। भीड़ को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर स्थिति बिगड़ती है तो भगदड़ तक मच सकती है और फिर बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने एक्स पर इस वीडियो को शेयर किया है, जो 13 अक्टूबर का बताया जा रहा है। सदर बाजार में भीड़ इतनी है कि दुकानदार तक किनारे हो जा रहे हैं। इसे संभालना मुश्किल हो रहा है। लोग इसे लेकर दिल्ली पुलिस और प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोग एक दूसरे को पीछे धकेलते हुए दिख रहे हैं। लोग इसलिए दिल्ली पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं, क्योंकि सदर बाजार जैसे जगह पर व्यवस्था इतनी खराब है। लोगों का कहना है कि यहां हमेशा भीड़ होती है, लेकिन रविवार को ज्यादा लोग पहुंचते हैं, ऐसे में यहां उस हिसाब की तैयारी होनी चाहिए।
सिंगरौली में भीषण सड़क हादसा, 2 बाइकों की भयंकर टक्कर में 3 लोगों की मौत
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट