सोनीपत के कांंग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को ED ने अंबाला कोर्ट में किया पेश
सोनीपत जिले से कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को ईडी की टीम ने अंबाला की कोर्ट में पेश किया। अंबाला में जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंचन माही की अदालत में अभी सुनवाई चल रही है।
ईडी की टीम ने 14 दिन का रिमांड मांगा है। जज ने दोपहर बाद सुनवाई के लिए कहा है। यह गिरफ्तारी देर रात हुई है। पिछले दिनों अवैध खनन से जुड़े मामले में सुरेंद्र पंवार, यमुनानगर में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के यहां पर छापेमारी की गई थी।
ईडी पंवार के घर से ले गई थी कई दस्तावेज
इसके बाद ईडी पंवार के घर से कई दस्तावेज लेकर गई थी, इसी मामले में गिरफ्तारी बताई जा रही है। सेक्टर 15 स्थित विधायक की कोठी के सामने सन्नाटा पसरा है। रोजाना की तरह फरियादियों का जमावड़ा नहीं है।
अवैध खनन मामले में ईडी ने कसा शिकंजा
सीआईडी ने भी अधिकारियों को गिरफ्तारी की सूचना दी है। सोनीपत के विधायक सुरेंद्र पंवार के खिलाफ अवैध खनन मामले में ईडी ने शिकंजा कसा हुआ है। जबकि कुछ समय पहले वह मामले की जांच करने आए थे।
सुरेंद्र पंवार विधानसभा की लेखा समिति के साथ 21 जून को अवैध खनन की जांच के लिए यमुनानगर खनन क्षेत्र का दौरा करने आए थे। उन्होंने अवैध खनन के विरुद्ध आवाज बुलंद करने के साथ ही अधिकारियों की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा करते हुए काफी खिंचाई कर गए थे।
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए