पटना के होटल में आग, 6 की मौत
पटना । पटना जंक्शन से 50 मीटर दूर पाल होटल में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। आग ने आसपास के 3 होटलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। इसमें 3 महिला और 3 पुरुष हैं। सिटी एसपी सेंट्रल सत्यप्रकाश ने बताया कि घायलों में 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि 20 लोगों का इलाज अभी पटना मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, कोशिश की जा रही है।
आग की लपटों के बीच 45 लोगों को निकाला गया है। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। फायर ब्रिगेड की 51 गाडिय़ों का पानी आग बुझाने में लगा। आग बुझाने के बाद रेस्क्यू के लिए टीम होटल के अंदर गई, जहां शव को निकाला गया। आग लगने के कारण पटना स्टेशन जाने वाले रास्ते को बंद किया गया था। बिल्डिंग 4 मंजिला थी। सभी फ्लोर पर आग फैली हुई थी। बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए हाइड्रा क्रेन का भी सहारा लिया गया। बताया जाता है कि आग लगने से होटल में रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हुए, इससे आग भडक़ गई। आग ने होटल की पास वाली बिल्डिंग को भी अपनी जद में ले लिया था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी