महिपालपुर से चार बांग्लादेशी पकड़े
दक्षिणी दिल्ली: दक्षिण पश्चिमी जिला पुलिस ने चार बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा है। आरोपित मेडिकल वीजा पर भारत आए थे। वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे थे।
पुलिस ने इन्हें एफआरआरओ भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि प्रवासी घुसपैठियों की पहचान मोहम्मद रोहन, सुहेल अहमद, अबू कैस और मोहम्मद जुबराज के रूप में हुई है।
जिला पुलिस की अलग अलग टीम अवैध प्रवासियों का पता लगाने के लिए अभियान चला रही है। इसके तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बांग्लादेशी अवैध रूप से महिपालपुर में रह रहे हैं।
इस पर पुलिस ने छापेमारी कर चार घुसपैठियों मोहम्मद रोहन, सुहेल अहमद, अबू कैस और मोहम्मद जुबराज को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि यह चारों उपचार कराने के लिए मेडिकल वीजा पर भारत आए थे।
इन्होंने पुर्तगाल का वीजा भी लिया था। वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी ये दिल्ली के अलग अलग होटलों में ठहर रहे थे। पुलिस ने सभी को पूछताछ के बाद एफआरआरओ को सौंप दिया। इसके बाद उन्हें बांग्लादेश वापस भेज दिया गया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन