दिल्ली में युगांडा की युवती से चार युवकों ने की हैवानियत
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में विदेशी युवती के साथ दरिंदगी का एक और मामला सामने आया है। छतरपुर इलाके में गुरुवार को युगांडा की युवती से चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया फिर उसकी बेरहमी से पीटाई कर दी। आरोपितों ने गुरुवार रात को महरौली अंधेरिया मोड स्थित 100 फुटा रोड पर घटना को अंजाम दिया। मामले की जानकारी पुलिस को होने पर युवती को एम्स में भर्ती कराया गया। सभी आरोपी वारदात को अंजाम देकर युवती को गंभीर रूप से घायल कर नग्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। युवती खून से लथपथ हालत में सड़क पर मदद के लिए चिल्लाती रही। किसी राहगीर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने महिला को तत्काल एम्स में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक, युगांडी की रहनेवाली युवती छतरपुर में किराए पर रहती है। वह एक साल पहले ही भारत आई थी। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इलाके में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है, ताकि आरोपी को लेकर कोई जानकारी मिल सके। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल