सिक्किम में भारी बर्फबारी, कई महत्वपूर्ण सड़कें बंद
शिमला । हिमालयी राज्यों में ठंड की शुरूआत में पहाड़ों पर न के बराबर स्नोफॉल दर्ज की गई थी, लेकिन जनवरी के दूसरे सप्ताह के बाद से लगातार बर्फ गिर रहीं हैं। जानकारी के अनुसार उत्तरी और पूर्वी सिक्किम में भारी बर्फबारी होने के कारण कई महत्वपूर्ण सड़कें बंद हो गई हैं। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के बयान के अनुसार लाचुंग और लाचेन के साथ रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्ग के नाथू-ला और तमजे पर भारी बर्फबारी हुई है, जिससे सामाजिक-आर्थिक गतिविधियां बाधित हो गईं। वहीं राहगीरों को आवाजाही के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र से आए विक्षोभ के कारण सिक्किम में मौसम में बदलाव हुआ है, जिसके कारण सिक्किम के उत्तरी और पूर्वी हिस्से में भारी बर्फबारी हो रही है। बीआरओ ने कहा कि सिक्किम में विनाशकारी बाढ़ के बाद उत्तरी सिक्किम, विशेष रूप से लाचेन घाटी तक जाने वाली संचार लाइन को भारी नुकसान पहुंचा है। इसने कहा कि भारी बर्फबारी के बाद बीआरओ के प्रोजेक्ट स्वास्तिक के तहत 758 सीमा सड़क कार्यबल (बीआरटीएफ) की एक टीम सीमावर्ती क्षेत्रों की ओर जाने वाली महत्वपूर्ण सड़कों पर आवाजाही फिर से सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रही है। सिक्किम के अलावा कई पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। उत्तराखंड के कई गांवों में हिमपात होने से एक बार फिर ठंड लौट आई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हिमपात हो रहा तो है। इससे पारा काफी गिर गया है। इधर प्रशासन का कहना है कि उच्च हिमालयी गांवों में फिलहाल स्थिति सामान्य है। यहां सारी सड़कें सुचारू रूप से चल रही हैं और प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाये हुए है।
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने की जांच की मांग
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
‘लड़खड़ाता प्रायश्चित’ करेंगे… शंकराचार्य मामले में अखिलेश का बड़ा दावा
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी