वीडियो एप टिकटॉक नहीं बेचा तो लग जाएगा प्रतिबंध
वाशिंगटन । अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने हाल ही में एक विधेयक पारित किया, जिसके तहत लोकप्रिय वीडियो ऐप टिकटॉक का चीनी मालिक अगर इसे नहीं बेचता है तो ऐप पर राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध लगाया जाएगा। अमेरिकी सांसदों ने कंपनी की वर्तमान स्वामित्व संरचना को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक खतरा मानते हुए यह कदम उठाया है। प्रतिनिधि सभा में इस विधेयक के पक्ष में 352 और विपक्ष में 65 वोट पड़े, जिससे यह विधेयक ध्वनिमत से पारित हो गया। अब यह विधेयक सीनेट में जाएगा, जहां इसके पारित होने की संभावनाएं स्पष्ट नहीं हैं। अमेरिका में टिकटॉक के 15 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं। टिकटॉक, चीनी प्रौद्योगिकी फर्म बाइटडांस लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। सांसदों का तर्क है कि बाइटडांस चीनी सरकार के समक्ष नतमस्तक है, जो जब चाहे अमेरिका में टिकटॉक के उपयोगकर्ताओं के डेटा तक पहुंच की मांग कर सकती है। चीन के कई सारे राष्ट्रीय सुरक्षा कानूनों से यह खतरा उपजा है, जो संगठनों को खुफिया जानकारी एकत्र करने में सहयोग के लिए मजबूर करता है।
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
उड़ान से पहले हड़कंप, टॉयलेट में मिला धमकी भरा नोट
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
शहर में देह व्यापार की आशंका, पुलिस ने मारा छापा