IMD अलर्ट: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश से बिगड़ सकते हैं हालात
छत्तीसगढ़ में मानसून अब विदाई की ओर है, लेकिन जाते-जाते भी इसका असर कम नहीं हो रहा। प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा और ठंडक का अहसास होने लगा है।
मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बलौदाबाजार, बालोद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।
विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश और बिजली गिरने जैसी स्थिति बन सकती है। ऐसे में लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। वहीं जो लोग सफर पर हैं, उन्हें बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।
प्रवासियों के लिए आसान हुई रसोई: बिना एड्रेस प्रूफ मिल सकेगा 5 किलो LPG सिलेंडर
एमपी में गेहूं समर्थन मूल्य खरीदी का ऐलान: स्लॉट बुकिंग शुरू, 197 केंद्रों पर 10 अप्रैल से प्रक्रिया
मां बनी ‘बोझ’: नशे में बेटे ने पार की हैवानियत की हद, हत्या से सनसनी
महाकुंभ में छाए IITian बाबा की नई शुरुआत: अभय सिंह ने हिमाचल में रचाई शादी, पत्नी भी इंजीनियर