हमले के प्रकरण में सुनवाई के दौरान अहम बहस
वाराणसी| विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) यजुवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत में मंगलवार को 24 साल पहले जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हुए जानलेवा हमले मामले में सुनवाई हुई। इस बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बचाव पक्ष के गवाह अयोध्या (तब फैजाबाद) के तत्कालीन सरकारी डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह से दोबारा जिरह हुई। अभियोजन के तरफ से कई सवाल पूछे गए। अब गवाह फार्मासिस्ट शुभकरण यादव से जिरह होगी। मामले की अगली सुनवाई 19 फरवरी को होगी। शुभकरण भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये गवाही दे सकेंगे। प्रकरण के मुताबिक 4 अक्तूबर 2002 को तत्कालीन विधायक और पूर्व सांसद धनंजय सिंह अपने साथियों के साथ चार पहिया वाहन से जौनपुर लौट रहे थे। आरोप है कि वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर स्थित टकसाल सिनेमा हॉल के पास बोलेरो से उतरे अभय सिंह और उनके 4–5 साथियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में धनंजय सिंह, उनके गनर, चालक समेत कई लोग घायल हो गए। विवेचना में नाम सामने आने पर पुलिस ने विनीत सिंह, संदीप सिंह, संजय सिंह रघुवंशी, विनोद सिंह और सत्येंद्र सिंह को भी नामजद कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।
राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज