के कविता ने सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस ली
नई दिल्ली । दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में बीआरएस नेता के.कविता ने मंगलवार को ईडी के समन के खिलाफ अपनी याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली है। दावा है कि उनकी गिरफ्तारी के बाद यह याचिका बेकार हो गई। फिलहाल कविता 23 मार्च तक ईडी की रिमांड में भेज दी गई हैं। कविता ने 18 मार्च को अपनी गिरफ्तारी के विरोध में सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। याचिका वापस लेने के बाद उनके वकील ने कहा के वे कानून के अनुसार ही मामले से निपटने के लिए जरूरी नियमों का सहारा लेंगे। 18 मार्च को ईडी ने बयान जारी किया था। एजेंसी का दावा है कि के.कविता ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी के निर्माण और लागू करने में लाभ पाने के लिए आप के सीनियर लीडर्स के साथ साजिश रची।
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
उड़ान से पहले हड़कंप, टॉयलेट में मिला धमकी भरा नोट
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
शहर में देह व्यापार की आशंका, पुलिस ने मारा छापा
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये