वेतन और मांगों को लेकर कर्मचारियों का बड़ा विरोध प्रदर्शन
दिल्ली। एमसीडी में सफाई कर्मचारियों का असंतोष अब बड़े आंदोलन का रूप लेता दिख रहा है। दिल्ली नगर निगम समस्त यूनियन कोर कमेटी के बैनर तले 93 यूनियनों और संगठनों ने निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन ने कहा कि लंबित मांगों को नजरअंदाज किए जाने के विरोध में अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस कड़ी में सोमवार से सांकेतिक भूख हड़ताल भी शुरू की जाएगी। जबकि 25 अप्रैल से सभी 12 जोनों में सम्पूर्ण काम बंद हड़ताल शुरू की जाएगी।ढयूनियन अध्यक्ष राजकुमार धींगान के अनुसार, सोमवार से रोजाना 24 कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठेंगे, जिनमें हर जोन से दो-दो कर्मचारी शामिल होंगे। इससे आंदोलन को व्यापक और संगठित रूप देने की रणनीति बनाई गई है। इसके बाद भी उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेने की स्थिति में वह 25 अप्रैल से सम्पूर्ण काम बंद हड़ताल शुरू की जाएगी।
24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश, CJP प्रोटेस्ट पर सरकार ने रखा अपना पक्ष
मासूम से अपराध के आरोप में मौलाना पर शिकंजा, हापुड़ पुलिस कर रही जांच
मोदी सरकार के 12 साल में शिक्षा बजट का लेखा-जोखा, क्या कहते हैं आंकड़े?
यात्रियों का हंगामा, 6 घंटे खड़ी रही ट्रेन; पटरियों पर बैठकर जताया विरोध
दिल्ली दंगे केस में ताहिर हुसैन को कब मिलेगी सजा? अंकित शर्मा केस की सुनवाई टली