अधिकार क्षेत्र को लेकर सुनवाई में उठे बड़े प्रश्न
नई दिल्ली| हाई कोर्ट ने गायक जुबिन नौटियाल की व्यक्तित्व अधिकार से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए अहम सवाल उठाया। अदालत ने पूछा कि आखिर बॉलीवुड हस्तियां अपने गृह राज्य की अदालतों के बजाय सीधे दिल्ली हाई कोर्ट में ही मामले क्यों दाखिल करती हैं। न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला ने कहा कि अगर याचिकाकर्ता उत्तराखंड में रहते हैं, तो वहां की अदालत में याचिका दाखिल करने में क्या परेशानी थी। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि सिर्फ इसलिए कि केंद्र सरकार के मंत्रालय दिल्ली में हैं, हर मामले को दिल्ली हाई कोर्ट में नहीं लाया जा सकता। जुबिन नौटियाल ने अदालत में कहा है कि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उनकी आवाज, नाम, फोटो व अन्य व्यक्तित्व से जुड़े तत्वों का बिना अनुमति इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे उनके व्यक्तित्व अधिकार, ट्रेडमार्क व कॉपीराइट का उल्लंघन हो रहा है। याचिका में रोमानिया और यूएई से जुड़े कुछ विदेशी संस्थानों को भी पक्षकार बनाया गया है।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी