मिर्ची पाउडर डालकर बदमाशों ने किसान से की लूट
छिंदवाड़ा जिले के चौरई के रामेश्वरम धाम के पास एक व्यापारी से अज्ञात लुटेरों ने गाड़ी अड़ा कर उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोक कर 275000 लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरे की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक चौरई के ग्राम माचागोरा निवासी किसान नीलकंठ साहू कुसमेली मंडी छिंदवाड़ा से गेहूं बेचकर मिले दो लाख पचहत्तर रुपये लेकर माचागोरा अपने घर जा रहा था। इस दौरान सिहोरा माल बस्ती के पास दो लोगों ने नीलकंठ साहू की मोटरसाइकिल के आगे अपनी बाइक लगा दी आौर चाबी निकालकर उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल झोंक दिया। इसके बाद बादमाश गाड़ी की डिक्की में रखे रुपये निकालकर भाग गए। सूचना पर चौरई एसडीओपी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित से मामले की जानकारी ली और लूटेरों की तलाश शुरू की है।
विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था का सख्त खाका तैयार, संवेदनशील सत्र से पहले हाई सिक्योरिटी प्लान लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
अधिकारी की छवि खराब करने की साजिश? थाने में दिया आवेदन
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस