छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का हथियार सप्लायर गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
नारायणपुर। नारायणपुर थाना क्षेत्र के कुतुल मार्ग से सोमवार को पुलिस ने माओवादियों को हथियार और विस्फोटक सप्लायर को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार बखरूपारा निवासी प्रकाश सोनी पिता स्व. गौतम सोनी ( 27 वर्ष) के पास से एक कत्था रंग के स्कूटी में रखे तीन मीटर कॉर्डेक्स वायर, बिजली तार, स्कैनर (वाकी–टाकी), 20 नग राउंड, तीन डेटोनेटर बरामद किया गया है।
5 साल से सप्लाई कर रहा था हथियार
पूछताछ में आरोपित प्रकाश ने बताया कि वह विगत चार–पांच वर्षों से माओवादियों को बंदूक की गोली, विस्फोटक सामग्री व अन्य सामग्री अवैध रूप से खरीदकर सप्लाई कर रहा था। उसने कई माओवादियों के साथ अन्य शहरी नेटवर्क के नाम का राजफाश किया है।
अन्य राज्यों से जुड़े हैं नेटवर्क के तार
पुलिस का दावा है कि इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी) बनाने में प्रयुक्त होने वाला यह सामान उसने माओवादियों को सप्लाई करने रखा था। प्रकाश से मिली सूचना पर पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए आगे की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार उसके तार कई अन्य राज्यों से जुड़े हुए हैं।
पहली जीत के लिए तरस रही टीम को मिली राहत, श्रेयस अय्यर पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा कमेंट
मानसून में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकती है तबीयत खराब; डॉक्टरों की जरूरी सलाह
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, मरीज अब AI से ले रहे इलाज की सलाह
'तनाव से मौत हुई तो जिम्मेदारी...' वांगचुक के बयान के बाद पुलिस ने बताई पूरी बात
पाकिस्तानी अकाउंट्स के जरिए फैल रही अफवाहें? CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का खुलासा